भिंडी एक रेसिपी अनेक
आज का टास्क पूजा अनिल ने दिया..सबसे भिंडी की सब्जी के तरीके पूछे..अब आप सब भी बनाकर टेस्ट स्वाद लीजिए...गाएं गुनगुनाए के साथ खाएं और खिलाएं....
1)
पूजा अनिल -
A....मेरी आलू भिंडी प्याज़ की सब्जी की रेसिपी
1. आधा किलो भिंडी धोकर सुखाकर छोटे टुकड़ों में काटकर कढ़ाही में तेज आंच पर कच्चा सा तल लें। कच्ची तली भिंडी निकाल कर एक तरफ रख दें।
2. 2- 3 आलू छीलकर धोकर छोटे क्यूब्स में काट लें। 2-3 प्याज़ छीलकर मोटे मोटे काट लें। 2-3 टमाटर धोकर मोटा काट लें। हरी मिर्च भी काट कर रखें।
एक बड़ी कढ़ाही में तो चम्मच तेल गर्म करें, उसमें आलू के क्यूब्स दाल कर कुछ देर मध्यम आंच पर पकाएं, पूरा गलने की आवश्यकता नहीं है।
3. इसमें कटा हुआ प्याज़ और टमाटर डालें। सब कुछ को मिला लें और दो मिनट पकाएं।
4. अब कटी हरी मिर्च, नमक, पीसा धनिया, पीसा जीरा, लाल मिर्च डाल कर अच्छे से मिला लें। इसे 3-4 मिनट पकाएं।
5. अब इसमें कच्ची तली भिंडी भी मिला लें और आधा ग्लास पानी डाल कर 15 मिनट ढक कर पकाएं। बीच बीच में चलाते रहें ताकि सब्जी तले में न चिपके।
6. जब पानी पूरी तरह सूख जाए और तेल सब्जी के ऊपर दिखने लगे, बस तब सब्जी तैयार है। रोटी के साथ गरमागरम खाएं।
B...सिंधी तरीक़े से सेयल भिंडी रेसिपी-
1. प्याज, टमाटर, हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को सूखे मसालों (जीरा पाउडर, नमक धनिया पाउडर, हल्दी और लाल मिर्च) के साथ मिक्सी में पीस लें।
2. भिंडी को धोकर लंबाई में चीरा लगाएँ। नमक, लाल मिर्च , अमचूर, हल्दी और धनिया पाउडर मिलाकर एक सूखा मसाला बनाएँ। इसे भिंडी के चीरे पर मसल दें।
3. आलू छील कर गोल आकार में काट लें।
4. फिर एक बड़ी कढ़ाई में दो चम्मच तेल डालकर गरम करें और इसमें भिंडी आलू डालकर थोड़ा भून लें।
5. फिर पीसे हुए प्याज टमाटर हरे धनिया मसाले को भी डाल कर कुछ देर अच्छी तरह पकने दें। इसमें पानी रहता है, जो पकते समय उड़ता रहता है इसलिए ढककर पकाना ठीक रहता है। बीच बीच में ढक्कन हटाकर सब्ज़ी को उलट पलट करते रहें ताकि तले में न लगे।
6. जब पानी पूरी तरह सूख जाए तब यह खाने के लिए तैयार है। ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालकर परोसें और गरमागरम रोटी के साथ खाइए।
2)
रचना दीक्षित -
A...मुझे तो कुरकुरी भिंडी पसंद है। उसके लिए भिंडी को धो कर पोंछ कर सुखा लें। लंबी लंबी काट लें फिर बेसन नमक मिर्ची हल्दी धनिया हींग सौंफ अमचूर डाल कर भिंडी में अच्छी तरह से मिला लें फिर कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें करारी करारी तल ले पूड़ी रोटी दोनों के साथ ही स्वादिष्ट लगती है।
B...एक भरवाँ भिंडी भी मैं बनाती हूँ। भिंडी धो कर दोनों सिरे काट कर बीच में चीरा लगा दें। एक बर्तन में नमक मिर्च हल्दी धनिया हींग सौंफ अमचूर जैसे सभी मसाले मिलाकर भिंडी के चीरे में भर दें सरसों के तेल में छौंक दें। मसाला भरवाँ भिंडी तैयार है🥳🥳
3)
रश्मि kuchchal
बेसन की करारी भिन्डी स्नैक
धोकर, अच्छी तरह कपड़े पर सूखा कर, भिन्डी को लम्बाई में चार चार भागों में काट लें l
इनको थाली में फैलाकर रखें
थोड़े से भुने बेसन में नमक मिर्च, चाट मसाला, भुना जीरा मसाला, चुटकी बह्र देगी मिर्च सब मिलाकर चलनी से इन पर अच्छी तरह छिड़कें कि भिन्डी खूब अच्छे से coat ho jayen l
ढकना नहीं है l
लगभग 10 मिनट बाद सुखी चम्मच से अच्छे से उल्टे पुल्टे
अब कड़ाही या pan mei oil गर्म करके इन्हें गोल्डन होने तक करारा fry करें, तुरन्त नीबूं डालकर सर्व करें l
4)
उषा किरण -
कई तरह से बनाते हैं लेकिन अम्मा वाली सबसे पसंद-
-सरसों तेल में खूब सारी प्याज काट कर हल्की भूनी हरी मिर्च भी डाली
- कटी भिन्डी डाली चलाकर ढंक दिया तेज आँच पर फिर आँच धीमी करके खोलकर चलाया नमक डाला खोलकर भूना बाद में खटाई डालकर और कुछ देर भूना बस पराँठे संग खाओ
5)
गिरिजा कुलश्रेष्ठ
मैं भिण्डी दो तरह से बनाती हूं ।
A...1- भिण्डी लम्बी काटकर सरसों के तेल ( कम से कम एक चमचाभर ) में थोड़ा हींग जीरा चटकाकर हरी मिर्च और लम्बी कटी प्याज डालें और सुनहरी होने तक तलें फिर हल्दी धनिया और मिर्च (चाहें तो वरना हरी मिर्च तो है ही ) डाल दें चलाकर ढंक दें . बीच में एक दो बार पलटकर चलावें और धीमी आंच पर पकने दें । स्वानुसार खटाई और गर्म मसाला बुरकें और उलट-पलट कर ढंक दें गैस बन्द कर दें ।
B...
6)
शोभना चौरे -
भिंडी की सब्जी
भिंडी को धोकर अच्छे से सुखाकर गोल गोल काट ले
फिर कढ़ाई में तेल डाले गर्म होने पर लहसन की कलिया ,तिल और जीरे का तड़का लगाएं फिर कटी हुई भिंडी डाल दे 5 मिनट पकने दे फिर लाल मिर्च पाउडर ,धनिया ,हल्दी और नमक डालकर धीमी आंच पर पकने दे बिना ढके हुए कुरकुरी भिंडी तैयार है
7)
रीता शेखर -
भिंडी की पकौड़ी
A...भिंडी को भुजिया की तरह कट कर लें। बेसन , हरी मिर्च, धनिया पत्ती, हल्दी, नमक डालकर मिक्स कर लें।
बनाने की दो विधियाँ
1. इसे पकौड़े की तरह डीप फ्राई कर लें।
2.बिना ऑइल के बनाना हो तो
एयर फ्रायर में 200℃ पर 15 मिनट लगाएं, और बाद में पलट कर 10 मिनट चलाएं।
ये BHU हॉस्टल का पॉपुलर पकौड़ा है।
B..
मैं एक और जोड़ रही हूँ
भिंडी सरसों के झोर वाली
भिंडी बीच से चीरा लगाकर काट लें।
सरसो तेल में एक चुटकी मेथी दाना का फोरन डालें। भिंडी डाल दें। 2-3 बार चला लें।
मसाले में एक प्याज, एक टमाटर, एक चम्मच सरसो, चार-पांच कलियाँ लहसुन को मिक्सर में महीन पीस लें। यही मसाला डालना है। हल्दी, नमक और लाल मिर्च भी मिला लें। भिंडी मसालों के साथ सोंधा होने तक ढक-ढक कर भूंज लें। बाद में थोड़ा पानी डालकर सरसो वाली ग्रेवी बना लें।
8)
अर्चना चावजी -
भिंडी को लंबाई में हाफ काटकर...(ज्यादा लंबी हो तो बीच से आधा) तेल में राई. हींग तड़का कर भिंडी डाल दें...थोड़ा ढंक कर पकने पर 2.min. खोलकर चलाएं..फिर पीसा धनिया (ज्यादा मात्रा में),जीरा पाउडर हल्दी. नमक स्वादानुसार..मिलाए...कड़क और मसालेदार भिंडी तैयार...पसंद हो तो थोड़ा सा बेसन भी मिला कर सेक सकते हैं
9)
शिखा वार्ष्णेय-
भिंडी के दोनों सिरे काट लीजिए। फिर हर भिंडी में बीच से एक चीरा लगा दीजिए। अगर भिंडी बहुत बड़ी हो, तो उसे बीच से काट सकते हैं, वरना एक चीरा लगाना ही काफी है।
अब एक पैन में सरसों का तेल डालकर गरम कीजिए। उसमें हल्दी और थोड़ी सी लाल मिर्च डालिए। फिर उसमें भिंडी डाल दीजिए।
इसके बाद एक साथ नमक, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और पिसी हुई सौंफ डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए।
भिंडी को खुला पकाना बेहतर होता है, इससे उसका हरा रंग बरकरार रहता है। लेकिन अगर जल्दी हो, तो उसे ढककर भी पका सकते हैं। ढकने से उसका रंग थोड़ा काई-हरा हो सकता है, लेकिन स्वाद पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
भिंडी को तब तक पकाइए जब तक वह नरम (हल्की गल) न हो जाए। बस, स्वादिष्ट भिंडी तैयार है।
Comments