Posts

Showing posts from February, 2022

गाएँ गुनगुनाएँ समूह की नई पेशकश- मंडला आर्ट

Image
  गाएँ गुनगुनाएँ समूह की नई पेशकश- मंडला आर्ट यह कार्यक्रम हमारे समूह की मंडला आर्ट विशेषज्ञ आराधना मिश्रा के सौजन्य से संभव हुआ है| आराधना द्वारा दिया गया डिजाइन जिसपर सबने बनाए | मंडला आर्ट क्या है ? मंडल आर्ट एक प्रकार की आर्ट है जिसमें बारीक पैटर्न को सिमेट्री में बनाया जाता है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है कि हर पैटर्न अंत में एक विशाल गोलाकार का हिस्सा बनता है। मंडल का शुरुआती बिंदु और अंतिम पैटर्न गोल ही होता है। “मंडल आर्ट ब्रह्माण्ड‍ को दर्शाती है, जहां लाखों अलग-अलग पैटर्न अंततः गोले में समा जाते हैं।"पूरे विश्व में कई अलग-अलग संस्कृतियों में मंडला चित्रण का उपयोग आध्यात्मिक अभ्यास के लिए किया जाता है। एक बार जब आप मंडल ड्राइंग की बुनियादी तकनीकों को जानते हैं, तो आप हर बार विभिन्न डिजाइनों और रंगों का उपयोग कर सकते हैं। मंडला ड्राइंग तकनीक का अधिग्रहण करने के लिए, आपको कई सामग्रियों की ज़रूरत नहीं है आपको केवल कागज की एक शीट, एक पेंसिल, एक शासक और एक रबड़ की जरूरत है। अपने मंडल को पेंट करने के लिए, आपको crayons, जल रंग, pastels या अपनी पसंद के अन्य कलात्मक रंग सामग्री की जर

''गायें गुनगुनाएँ शौक से'' समूह में 1 फरवरी 2022 का टास्क

Image
1 फरवरी 2022 का टास्क नोट कर लें - यह तस्वीर टर्किश आर्टिस्ट अब्दुल्लाह एविन्दार द्वारा ली गई है। इसे देख कर जो भी भाव आयें, उस पर 50 -100 शब्द लिखें। कविता, कहानी, लघुकथा, दोहा, हाइकु, ग़ज़ल, शायरी सब मान्य है। गाना भी उसी भाव पर गायें। - पूजा अनिल  सदैव रचनात्मक रहने वाले ''गायें गुनगुनाएँ शौक से'' समूह में आज के टास्क हेतु हमें समूह में जो रचनाएं  जिस क्रम में प्राप्त हुईं वे सभी उसी क्रम में   यहाँ प्रदर्शित की जा रही हैं।   रश्मि प्रभा   उम्र कोई हो, एक लड़की- १६ वर्ष की, मन के अन्दर सिमटी रहती है... पुरवा का हाथ पकड़ दौड़ती है खुले बालों में नंगे पाँव.... रिमझिम बारिश मे ! अबाध गति से हँसती है कजरारी आंखो से, इधर उधर देखती है... क्या खोया? - इससे परे शकुंतला बन फूलों से श्रृंगार करती है " बेटी सज़ा-ए-आफ़ता पत्नी" बनती होगी पर यह, सिर्फ़ सुरीला तान होती है! यातना-गृह मे डालो या अपनी मर्ज़ी का मुकदमा चलाओ , वक्त निकाल , यह कवि की प्रेरणा बन जाती है , दुर्गा रूप से निकल कर " छुई-मुई " बन जाती है- यह लड़की! मौत को चकमा तक दे जाती है.... तभी तो "