संगीत मन शांत करता है - 2
''गायें गुनगुनगुनाएँ शौक से'' क्या है? यह समूह कब और कैसे बना ? और इसकी नींव किसने रखी ? आइये, आज विस्तार से जानते हैं इस ग्रुप के विषय में। कोई चार पांच साल पुरानी बात है, एक दिन ( ठीक ठीक 3 अप्रैल 2017 ) को फेसबुक पर अर्चना चावजी की पोस्ट देखने को मिली थी कि वे एक गाने का व्हाट्सप्प समूह बनाने का सोच रही हैं जहाँ सिर्फ स्त्रियाँ ही होंगी। यहाँ देखिये उनका प्रस्ताव। https://www.facebook.com/ archana.chaoji/posts/ 10209112120502378 इस पोस्ट को देख मन प्रसन्न हो गया और तत्काल कुछ और लोगों के अलावा हमने भी उनका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और उनकी मंडली में शामिल हो गए। हमारे साथ ही समान रूचि वाली कई अन्य ब्लॉगर मित्र भी थीं वहां। कुछ नियम बने, कुछ कानून और इस छोटे से कारवां में इस तरह गाने गुनगुनाने का सिलसिला चल निकला। देखिये इस ग्रुप के निर्माण के सम्बन्ध में अर्चना चावजी ने क्या कहा - शुरुआत वंदना और मेरी गीत भेजो सुनाओ से ही हुई थी। मैने कोई गीत व्हाट्सएप पर भेजा सुनने को फिर उन्होंने भेजा फिर मैने ...